गलत आदेश हो गया..

केंसर के साथ सुर ताल न बैठ पाने के कारण आदेश श्रीवास्तव दुनिया के मंच से विदा हुए | मध्य प्रदेश के जबल पुर में पैदा हुआ ये संगीतकार अपने आखिरी पालों में अपनों के रूखे व्यवहार से दुखी था...दुनिया यही है...यही रीत है |उनकी पत्नी के आँखों के आंसू सूख गए थे | राजनीति का न भूल पाने वाला म्यूजिक बनाने वाले आदेश किस राजनीति का शिकार हुए | क्या हजारो करोडो की कमाई करने वाली इंडस्ट्री उनके इलाज का खर्चा नहीं उठा सकती थी | यहाँ लाखो मौसिकीकार है, किसी के आने या जाने से आज तक दुनिया ने चलना नहीं छोड़ा, लेकिन पूछिए उस पत्नी से या बच्चो से जिनकी दुनिया अब कैसे चलेगी, शायद वो भी नहीं जानते | आदेश पहले नहीं थे, जिनको इंडस्ट्री ने भूला दिया, इससे पहले भी कई कलाकार शाम का उतरता  सूरज बने है | मीडिया ने आदेश की खबर भी सिर्फ इसीलिए दिखाई क्युकी शाहरुख खान और ऐश्वर्या उनसे मिलने गए | आज के बाद मीडिया को नए आदेश कि ज़रूरत होगी जिस पर खबरों का तवा गरम रख सकें....

आदेश संगीत बनाते रहना...जहाँ भी रहो.. 

Comments

Popular posts from this blog

Anna Hazare ke saath HAZARO

Mera bharat Mahan hai bhai