Posts

Showing posts from 2015

आज के मुख्य समाचार 16 सितम्बर 2015 "मुन्नी क्यूँ बदनाम हुई"

मुन्नी  बदनाम हुई आज कल मुन्नी बदनाम हो रही है बदनामी का भी अपना मज़ा है. बदनाम होने के लिए भी काफ़ी मशक्कत करनी पड़ती है.यु ही बदनाम होना हर किसी की किस्मत मे नही होता. नसीब वेल होते है वो जो बदनाम हो सके है थोड़े से भी ..क्योंकि बदनामी मे भी उतना ही नाम होता है जितना नाम वालो का होता है . अगर आपके हाथो मे कुछ विशेष प्रकार की रेखाए पसरी हुई है ,अगर आपने कुछ अव्वल दर्जे के हहूदे काम किया है तो बदनामी की शुरुआत हो सकतीहै. अगर शहर की राते ,सुनसान सड़के  आपको जानती है.तो आप बदनामी की सस्ती वाली कुलफी खा सकते है .महनगी वाली कुलफी के लिए कर्म करो. ... फिर एक अदद डार्लिंग चाहिए जिसके लिए मुन्नी बदनाम होगी .मुन्नी  का अपना लेवल है वो सिर्फ़ उँचे लोगो के लिए बदनाम होती है.जहा गारंटी है की बदनामी तो पक्की होगी आपके  ओर मेरे जेसे लोगो के बस की बात नही मुन्नी को बदनाम करना . वेसे तो मुन्नी को साजन भी मिल सकता था कोई राँझा भी मुन्नी को बदनाम कर सकता है.वो दम हिंदी में कहा .? इंग्लिश की गली में वेसे भी हिंदी ने खुद को अल्पसंख्यक ही समझा है. थोड़ी से हिंदी ...

आज के मुख्य समाचार 16 sept 2015

मछली जल की रानी है जीवन उसका पानी है / जल है तो सब राजा है ,जल है तो रानी है /दीवारों पे ,तख्तियो पे होर्डिंग्स पे लिखा होता है :- जल बिन सब सून .मेने इसके आगे एक लाइन जोड़ दी...की जल बिन सब सून ...क्या धरती क्या मून ? !! चाँद पे,मंगल पे ज़िन्दगी ढूंढने के लिए भी पहले पानी ढूंढा जा रहा है की भाई वह पानी मिले तो प्लाट काटने का टेंडर निकले !!पानी मिले तो धरती से बिल्डर को भेज चाँद पे मल्टीप्लेक्स बनवाए !! एक बार पानी मिल जाये चाँद पे ,मल्टीप्लेक्स तो हम बनवा देंगे पानी इतना जरुरी है....कहते है तीसरा विश्वयुद्ध हुआ तो पानी के लिए होगा..पर बेंगलुरु की एक अम्मा जी ने पिछले ७८ सालो से पानी नहीं पिया..लो जी तीसरे विश्वयुद्ध की सम्भंवाना जड़ से ही ख़त्म कर दी!! कोई बात नहीं अब कोई और कारन ढूंढ़ लेंगे ..तीसरा विश्वयुद्ध के लिए एक कारण ही तो चाहिए,मिल जायेगा!! कोनसा रामगोपाल वर्मा की फिल्मो के लिए दर्शक चाहिए, जो पाताल में ढूढने पे नहीं मिलेंगे!! मैं बार बार अपने विषय से हट जा रहा हूँ ! अब ९२ साल की अम्मा हो ,७८ सालो से पानी नहीं पिया ,,ये विषय होगा तो हटना बनता है!! मल्लिका शेरावत ७८ घंटे भी ब...

गलत आदेश हो गया..

केंसर के साथ सुर ताल न बैठ पाने के कारण आदेश श्रीवास्तव दुनिया के मंच से विदा हुए | मध्य प्रदेश के जबल पुर में पैदा हुआ ये संगीतकार अपने आखिरी पालों में अपनों के रूखे व्यवहार से दुखी था...दुनिया यही है...यही रीत है |उनकी पत्नी के आँखों के आंसू सूख गए थे | राजनीति का न भूल पाने वाला म्यूजिक बनाने वाले आदेश किस राजनीति का शिकार हुए | क्या हजारो करोडो की कमाई करने वाली इंडस्ट्री उनके इलाज का खर्चा नहीं उठा सकती थी | यहाँ लाखो मौसिकीकार है, किसी के आने या जाने से आज तक दुनिया ने चलना नहीं छोड़ा, लेकिन पूछिए उस पत्नी से या बच्चो से जिनकी दुनिया अब कैसे चलेगी, शायद वो भी नहीं जानते | आदेश पहले नहीं थे, जिनको इंडस्ट्री ने भूला दिया, इससे पहले भी कई कलाकार शाम का उतरता  सूरज बने है | मीडिया ने आदेश की खबर भी सिर्फ इसीलिए दिखाई क्युकी शाहरुख खान और ऐश्वर्या उनसे मिलने गए | आज के बाद मीडिया को नए आदेश कि ज़रूरत होगी जिस पर खबरों का तवा गरम रख सकें.... आदेश संगीत बनाते रहना...जहाँ भी रहो..